किशना राम को साझा कार्यवाही में 4.50 करोड़ रुपए की 88+किलोग्राम अफीम समेत दबोचा

Loading

चंडीगढ़ बुधवार 17/6/2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति —हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 4.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी को हरियाणा में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी अफीम जब्ती में से एक माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिरसा के थाना डिंग पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम एनएच-9 स्थित टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान फतेहाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान ट्रक के निचले हिस्से में लोहे के एंगलों से बनाए गए गुप्त खानों का पता चला। इन खानों से 95 पैकेटों में छिपाकर रखी गई 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले किशना राम के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह यह खेप पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र से लेकर आया था और इसे राजस्थान के जोधपुर पहुंचाना था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को रिमांड पर लेकर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जाएगी।lllll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

768640

+

Visitors