![]()
पंचकूला रविवार 24/052026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति —– समाज सेवा में समर्पित विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है।विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला की टीम ने डॉक्टर अमित सम्मी की देखरेख में 23 यूनिट्स व होमी भाभा कैंसर इंस्टिट्यूट न्यू चंडीगढ़ मुल्लापुर की टीम ने डॉक्टर नवीन बंसल की देखरेख में 22 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया।रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से रणधीर सिंह, सतीश गुप्ता, मदन नागपाल सत्य भूषण खुराना व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।ll


