![]()
चंडीगढ़ कुरुक्षेत्र रविवार 24/05/2026 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा रक्षत शर्मा—हरियाणा की धर्म कर्म स्थली जिला कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अधिक मास महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन में सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालु सप्रेम आमंत्रित हैं। आइए परिजनों मित्रों हितैषियों के साथ भगवान श्री कृष्ण की महिमा का श्रवण कर पुण्य के भागी बनें। पंडित राम कृष्ण शर्मा जी ने इस बारे में अल्फा न्यूज़ इंडिया को जानकारी उपलब्ध करवाते हुए बताया कि अधिक मार्च महोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा में कथा प्रवक्ता: परम पूज्य पं. शिवम विष्णु पाठक जी सोमवार 25 मई से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:30 बजे तक श्री गीता धाम, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में कथा वाचन करेंगे। उक्त कथा के
आयोजक श्रीमती वीणा गोस्वामी एवं श्रीमान अशोक कुमार गोस्वामी (गोस्वामी परिवार) है।


