आंगनवाडी वर्करों को 4 महिनों से नहीं मिला मानभत्ता, निदेशक समाज कल्याण विभाग को मिलकर शीघ्र भुगतान की अपील की

Loading

चंडीगढ़ मंगलवार 12/05/2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— स्थानीय शहर की 900 से अधिक आंगनवाडी वर्करों व हैल्परों को पिछले 4 महिनों से उनको मिल रहे मान भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। एक तरफ आंगनवाडी वर्करज व हैल्परज यूनियन तथा फैडरेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ आंगनवाडी वर्करों व हैल्परों को उनके ऊपर बढ़ रहे काम के बोझ के अनुसार उन्हें पान्डीचेरी व केरल की तर्ज पर डी सी रेट देने की मांग कर रही है। दूसरी तरफ हालत यह हैं कि इन कर्मचारियों को दिसम्बर 2025 के बाद आज दिन तक उन्हें मिल रहा मानदेय भी नहीं मिला है। इस सम्बन्ध में फैडरेशन का प्रतिनिधिमंडल 6 मई को निदेशक समाज कल्याण विभाग राधिका सिंह को मिला तथा उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए तुरन्त रूका हुआ मानदेय जारी करने की अपील की। जिस पर उन्होंने तुरन्त संज्ञान लेकर मानदेय जारी करने की बात की थी। लेकिन अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिस कारण आंगनवाडी कार्यकताओं व सहायिकाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा उनमें प्रशासन के प्रति रोष भी पनप रहा है। ज्ञात है कि आंगनवाडी वर्करज व हैल्परज यूनियन ने डी सी रेट लागू करने व समय पर वेतन देने आदि 8 सूत्रीय मांगों को लागू कराने के लिए 9 अप्रैल को भी धरना देने का ऐलान किया था। जिसे देखते हुए तत्कालीन निदेशक पालिका अरोडा ने यूनियन व फैडरेशन के साथ 7 अप्रैल को लम्बी चर्चा कर वेतन वृद्धि व अन्य मांगों को निश्चित समय में लागू करने का यकीन दिलाया था। बाद में उनका तबादला हो गया व मीटिंग की प्राोसिडिग भी अभी तक जारी नहीं हुई है। फैडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, प्रधान राजेन्द्र कटोच व महासचिव हरकेश चन्द आदि ने निदेशक समाज कल्याण विभाग को बिना देरी मानदेय का भुगतान करने की अपील की ताकि यूनियन को पुनः संघर्ष करने पर मजबूर न होना पडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

723591

+

Visitors