इंस्पेक्टर जसबीर हटाया इंस्पेक्टर बलदेव को लगाया आखिर क्यों?????

Loading

चंडीगढ़ रविवार 10/05/2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति —- स्थानीय थाना मलोया क्षेत्र में भाजपा के स्थानीय महासचिव संजीव राणा के चचेरे भाई पर हुए कथित घातक हमले के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मलोया के एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर को हटा कर उनकी जगह हाई प्रोफाइल इंस्पेक्टर बलदेव को थाना मलोया का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर बलदेव को एक दिन पहले ही ऑपरेशन सेल का प्रभार सौंपा गया था। जानकारी के अनुसार परसों देर शाम गांव मलोया में भाजपा महासचिव संजीव राणा के चचेरे भाई नवीन राणा पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि नवीन राणा अपनी मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहे थे, तभी एक कार में सवार कुछ लोगों ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। हालांकि आरोपी अपने इरादों में पूरी तरह सफल नहीं हो पाए, लेकिन इस घटना में नवीन राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत सेक्टर-16 स्थित अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में सवार युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

721759

+

Visitors