मां वैष्णो देवी मंदिर में 550 करोड़ रुपए की चांदी में से सिर्फ 30 करोड़ रुपए की ही निकली असली गड़बड़ झाला सीबीआई जांच की मांग

Loading

चंडीगढ़ जे एंड के रविवार 26 अप्रैल 2026 आर विक्रम शर्मा अनिल शारदा एडवोकेट अनिल वबोरिया प्रस्तुति—- जम्मू-कश्मीर में कटड़ा स्थित वैष्णो देवी धाम पर चढ़ाया गये चांदी के आभूषण नकली पाए गए हैं। मिली रिपोर्ट्स के अनुसार श्राइन बोर्ड द्वारा सरकारी टकसाल में गलाने के लिए भेजे गए लगभग 20 टन चांदी के आभूषणों में से मात्र 5 से 6 प्रतिशत ही शुद्ध चांदी प्राप्त हुई। बताया गया कि जिन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 550 करोड़ रुपये आंकी गई थी, उनमें से लगभग 30 करोड़ रुपये मूल्य की ही वास्तविक चांदी निकली। गहन जांच के दौरान बड़ी मात्रा में कैडमियम जैसी धातु पाए जाने की बात सामने आई, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।कटड़ा में स्वर्णकार एसोसिएशन कटड़ा एवं जम्मू प्रांत द्वारा माता वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाए जा रहे कथित नकली चांदी के सामान को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से बाजार में सख्त जांच अभियान चलाने की मांग की। माता वैष्णो देवी जी के श्रद्धालुओं ने कहा है कि या तो भक्त ही नकली चांदी के ही आभूषण भेंट कर रहे हैं या फिर प्रबंधन में ही झोलझाल है।। करोड़ सनातनी हिंदुओं की आस्था से सीधा-सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है और यह घपले घोटाले ना जाने कब से जारी है अल्फा न्यूज़ इंडिया और मीडिया जंक्शन सहित सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट आदि की पुरज़ोर पुकार है कि पूरे प्रकरण की पारदर्शिता से अविलंब सीबीआई जांच करवाई जाए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

695768

+

Visitors