![]()
चंडीगढ़/पंचकूला शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा रक्षत शर्मा—- हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट रजि ट्राईसिटी की ओर से 6 मई को हिमाचली धाम का आयोजन हिमाचली संस्कृति के साथ पीतल के बर्तनों में हिमाचल से आयेंगी । विशेष लकड़ी पर बनाया जाएगा। जबकि रसोइया टीम भी देवभूमि हिमाचल प्रदेश से होगी। ट्राईसिटी के हिमाचली समुदाय के लोगों को इस हिमाचली धाम का बहुत ज्यादा क्रेज व इंतजार होता है। इस कार्यक्रम के आयोजक ट्रस्ट के प्रमुख चेयरमैन विक्रांत बाबा जी ने बताया कि हिमाचली धाम के अलावा सर्व सांझा भजन उत्सव में कांगड़ा से प्रसिद्ध गायक अमित मित्तू बाबा जी का गुणगान करेगें। और कार्यक्रम कमेटी टीम के अध्यक्ष निर्मल लुवाणा ने बताया कि 3 मई को नौ नाथ झंडा शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो गांव रैला सेक्टर 12 से शुरू होकर सेक्टर 11 तक जाएगी और रास्ते में कई जगह में स्वागतम् होगा।
बैठक में ऊमेश शर्मा, गुरमीत सिंह, रविन्द्र नकई, अश्वनी बरवाला, हरीश शर्मा, रमेश रैला संदीप सिंह, आरके शर्मा तथा अन्य कई सदस्य मौजूद थे।



