![]()
चंडीगढ़ 14 अप्रैल, 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- स्थानीय सेक्टर-44 सी स्थित लेबर चौक में कल बुधवार को 14वां विशाल माँ भगवती जागरण आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम माँ भगवती जागरण कमेटी एवं कंस्ट्रक्शन वर्कर लेबर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सत्य पाल जैन, पूर्व सांसद, चंडीगढ़ एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर शिरकत करेंगे, जो ज्योति प्रज्वलित करेंगे। और विशेष अतिथि देवेश मोदगिल, पूर्व मेयर, चंडीगढ़ उपस्थित रहेंगे। मां भगवती जागरण के आयोजकों ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि शाम 7 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात 8 बजे से माँ भगवती का जागरण शुरू होगा। श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर माँ की महिमा का गुणगान करने और आशीर्वाद प्राप्त करने की विनती की गई है। कार्यक्रम स्थल लेबर चौक, सेक्टर-44 सी में भव्य सजावट और व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने बताया कि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा माँ के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।l


