ऊर्जा के साथ राष्ट्रहित में कार्य करते रहेंगे- संजय टंडन

Loading

चंडीगढ 15/11/2025 आर विक्रमा शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- बिहार में एन डी ए की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय सेक्टर 33 चंडीगढ़ में संजय टंडन अपने कार्यकर्ताओं के साथ विजय उत्सव में सम्मिलित हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, मेयर हरप्रीत कौर बबला सहित कई साथियों के साथ यह खुशी साझा की। संजय टंडन ने अल्फा न्यूज इंडिया के अनिल शारदा से बातचीत पर कहा कि यशसवी प्रधानमंत्री नमो जी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और जनभावनाओं के सम्मान की जो लहर चल रही है, बिहार की यह प्रचंड विजय उसी विश्वास का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण देखकर मन गर्व से भर गया। हम सभी इसी ऊर्जा के साथ राष्ट्रहित में कार्य करते रहेंगे।

जय भारत। 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

527904

+

Visitors