आई.पी.एस. वाई. पी. कुमार को न्याय दो” के लिए प्लाज़ा, में कैंडल मार्च का आयोजित शहरियों ने भरी हुंकार

Loading

चंडीगढ़ 13 अक्टूबर 20 25 अनिल शारदा रक्षत शर्मा पंकज राजपूत प्रस्तुति—–चंडीगढ़ में सेक्टर 11 के रेजीडेंट सीनियर आई.पी.एस. वाई. पी. कुमार को न्याय दो” के नारों पर आज सेक्टर 17 प्लाज़ा, चंडीगढ़ में एक विशाल कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इस मार्च में समाज के हर वर्ग, हर आयु वर्ग के लोग एकजुट होकर शामिल हुए. सभी ने अपनी उपस्थिति से यह संदेश दिया कि जब बात न्याय और ईमानदारी की हो, तो समाज एक साथ खड़ा है। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ और तख्तियाँ लेकर आई.पी.एस. वाई. पी. कुमार को श्रद्धांजलि दी और माँग की कि — हरियाणा के डी.जी.पी. की तुरंत गिरफ्तारी हो. और रोहतक के एस.पी. को तत्काल बर्खास्त किया जाए। मार्च कर्ता दहाड़े कि “यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ है. जो सच्चाई को कुचलने की कोशिश कर रही है। जब तक आई.पी.एस. वाई. पी. कुमार को न्याय नहीं मिलता, यह लौ बुझने नहीं दी जाएगी। ”न्याय के इस शांतिपूर्ण आंदोलन ने यह साबित किया कि ईमानदार अफसर के साथ पूरा समाज खड़ा है। यह लौ तब तक जलती रहेगी, जब तक न्याय नहीं मिलता।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

505229

+

Visitors