30 क्विंटल गन्ने के रस की लगाई छबील सभा ने

Loading

चंण्डीगढ (अल्फान्यूजइंडियाप्रस्तुति) हिमाचल महासभा चण्डीगढ़ द्वारा “श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी” के अवतरण दिवस के उपल्क्ष पर सैक्टर 29-स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर कमेटी के विशेष सहयोग स्वरूप जेठे रविवार व मकर संक्रांति के अद्भुत संयोग पर मंदिर परिसर में काले चने, हल्वे व 30 क्विंटल ताजे मीठे शीतल गन्ने के रस की छबील लगाई गई। पृथी सिंह प्रजापती, अध्यक्ष हिमाचल महासभा चण्डीगढ़, विनोद कुमार चड्डा, अध्यक्ष श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर, जगदीप भारद्वाज, पण्डित दीप चन्द शर्मा, प्रमुख, मूनी जी मन्दिर, सैक्टर 23,, संजीव चड्डा, अध्यक्ष व्यापार मण्डल, चण्डीगढ़, वी०पी० अरोड़ा, अध्यक्ष हिन्दू परम महासभा, चण्डीगढ़, तरसेम शर्मा, अध्यक्ष श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व साँझासेवा मण्डल, चण्डीगढ़ ने विधिवत ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। श्रद्धा भाव से बाबा क्र भक्तों ने पूरे तन मन धन से बढ़ चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम में ट्राईसिटी चण्डीगढ़ से लगभग 6000 भक्तों ने शिरकत कि और सिद्ध जोगी श्री बाबा बालक नाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में भागीरथ शर्मा, सैकट्री जनरल, हिमाचल सचिन महासभा ने रायजादा, महासचिव हिमाचल महासभा व मंन्जित पठानीया, कन्विनिर कार्यक्रम छबील व टीम हिमाचल महासभा, मन्दिर कमेटी सैक्टर 29, भक्तों व समस्त दानी सज्जनों द्वारा कार्यक्रम के सफल व शानदार मंचन के लिए दिये प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

617252

+

Visitors