5 total views , 1 views today
विभाग चंडीगढ़ के सहयोग से विज्ञान लोकप्रियता विषय पर निबंध
प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस प्रतियोगिता में लगभग १०० विद्यार्थियों
ने भाग लिया । विद्यार्थियों ने लेखन के द्वारा बताया कि विज्ञान विश्व
में घटित होने
वाली क्रियाओं के बारे में अवगत कराता है। इसी से जीवन सुरक्षित है।
विज्ञान की नई-नई खोजों से जीवन यापन सुगम हो रहा है। आकाश भी सिमट कर
अध्ययन कि परिधि में आ गए हैं। नवीनीकरण ऊर्जा चिरस्थायी है। इससे लागत
कम होती है। यह कार्बन डाईऑक्साइड और रसायनिक प्रदूषण रहित है।
इससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव नही पड़ता है।
इस प्रतियोगिता को क्रमश: दो भागों जूनियर और सीनियर में बांटा गया।
जूनियर वर्ग में मयंक, राज कुमार और विशाल को पहला, दूसरा और तीसरा
पुरस्कार दिया गया। जवकि सीनियर वर्ग में सूर्य प्रकाश द्विवेदी , आरती
गुप्ता और दीपिका ने पहला, दूसरा, और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि आधुनिक विकास का मुख्य
कारण विज्ञान ही है। इसने मनुष्य के वैभव को उन्नति के शिखर पर
पहुंचाया है। विज्ञान का सही प्रयोग करके धरती को स्वर्ग बनाया जा सकता
है। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने विजेताओं को सम्मानित भी किया।
प्रोग्राम सुखविंदर ने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विज्ञान
एवं प्रौद्योगिकी बिषय की लोकप्रियता को बढ़ावा देना है।
ALPHA NEWS INDIA [webnewstvchannel] इस ब्लॉग के कलेवर और फ्लेवर्स के बारे स्नेहिल पाठकवृंदों के सकारात्मक सुझावों का सहर्ष स्वागत रहेगा;–आरके शर्मा विक्रमा alphachd@gmail.com { [09463986540 wtsap] }.