मलोया वासी लड़के को शास्त्री मार्केट में कुत्ते ने किया काट कर जख्मी

Loading

चंडीगढ़ 17 जनवरी 20 25 समय 9:25 रात्रि आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा — शहर के सेक्टर 22 सी स्थित शास्त्री मार्केट में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक कुत्ते ने राह चलते साइकिल सवार लड़के को जो मलोया का रहने वाला बताया जा रहा है को बुरी तरह काटा।। राहगीरों ने लड़के को कुत्ते के चुंगल से छुड़ाया और कुत्ते को भगाया। लड़के को तुरंत उसके अन्य साथियों की मदद से सेक्टर 22 सी स्थित सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। अगले विवरण की अभी प्रतीक्षा जारी है। बताते चलें कि शास्त्री मार्केट में कुत्तों की बेहद भरमार है। और इन कुत्तों को यहीं के कुछेक दुकानदार रात को अपने बूथों की रेहडी फहड़ी की सुरक्षा के लिए खाने का सामान उपलब्ध करवाते हैं। इन कुत्तों की संख्या कई दर्जन बताई जाती है। और शहर की सबसे व्यस्ततम यह शास्त्री मार्केट है। जहां एक दिन में हजारों लोग खरीदारी करने दूर दराज से आते हैं।

लेकिन कुत्तों की दहशत इतनी है कि लोग खरीदारी भी दहशत के माहौल में करते हैं। ऐसा भी नहीं है कि नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन और समाज सेवी संस्थाओं खास कर पेट एनिमल लवर को इसकी भनक नहीं है। लेकिन आंखें मूंदे सभी बेखबरी की नींद सो रहे हैं। और ऐसे दिल दहलाने वाले डॉग बाइट्स केस अक्सर अकबरी सुर्खियां बनते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

202929

+

Visitors