चंडीगढ़- 27 दिसंबर- आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति — भारतवर्ष सनातनी धर्म वासियों का देश है। इसलिए सुनातनियों के जीवन में शुभ समय यानी शुभ महूर्त का विशेष महत्व है। विशेष मुहूर्त का जीवन के हर पहलुओं पर विचार और क्रियान्वन लाभप्रद है। उदाहरणत: विवाह, गृह प्रवेश व मुंडन आदि कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त समय सारिणी विचार किए नहीं किया जाता है। ज्योतिष क्षेत्र में सफलता प्राप्त किए ज्योतिषाचार्य पंडित विपिन शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर तक फिरंगी कैलेण्डर में प्रणय बन्धन के 90 दिन का अति उत्तम मुहूर्त समय है। ध्यान रखें कि दस जून से लेकर छह जुलाई तक अस्त रहेगा। जनवरी :- विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी में 16, 17,18, 19, 21, 22, 24 और 30 तारीख शादी के लिए शुभ है।फरवरी :- महीने में 4, 7,13,14,15,18,19, 20 व 21 सहित 25 तारीख शुभ है।@मार्च :- 3, 5 व 6 तारीख शादी के लिए अच्छी है।@अप्रैल :- 14,16,18,19, 20, 21, 22, 25, 29 और 30 तारीख को शादी की जा सकती है। @मई :-1, 5, 6, 7, 8, 12, 15, 17, 18, 19 और 28 तारीखें शादी के लिए सही हैं।@जून :- 1, 2, 4 व 7 तारीखें शुभ हैं। @जुलाई:- 11, 12, 13, 20, 21, 28, 29 व 31 तारीखें शुभ हैं। @अगस्त :- 1, 3, 6, 7, 8, 9 व 13 तारीखें शुभ हैं। @सितंबर :- 22, 26, 27 व 29 तारीखें शुभ हैं। @अक्तूबर :- 1, 2, 3, 7, 11, 22, 24, 26, 27, 28, 29, 30 व 31 शुभ मुहूर्त है। @नवंबर :- 2, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 और 30 तारीखें शादी के लिए शुभ हैं। @दिसंबर:- 4, 5 और 6 तारीख को विवाह संपन्न किया जा सकता है!! अगर कोई भी इच्छुक व्यक्ति किसी भी प्रकार की ज्योतिष संबंधी जानकारी लेना चाहता है तो अल्फा न्यूज़ इंडिया के कार्यालय नंबर 9872 886 540 पर संपर्क कर सकता है।।
