इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगीं अल्का लांबा आज

Loading

चंडीगढ़ आरके विक्रमा शर्मा/ अनिल शारदा मिट्ठू;—- चंडीगढ़ लोक सभा सीट के कांग्रेसी प्रत्याशी मनीष तिवारी के समर्थन में वोट मांगने के लिए सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में दिल्ली की ब्यूटीफुल नेत्री अलका लांबा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। प्रेस वार्ता का निमंत्रण देते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस इकाई के प्रधान एच एस लक्की ने बताया कि सेक्टर 35स्थित राजीव गांधी कांग्रेस आई भवन में आज ऑल इंडिया कांग्रेस आई महिला प्रेसिडेंट अलका लांबा संबोधन करेंगी। और मनीष तिवारी के लिए ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के वासियों से वोट की मांग करेगी। अलका लांबा कांग्रेस की फायर ब्रांड धाकड़ प्रवक्ता मानी जाती हैं। और सीधी स्पष्ट यानी दोटूक बात करनेवाले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। चंडीगढ़ से कांग्रेसी प्रत्याशी मनीष तिवारी आम-आदमी पार्टी के समर्थन से सांझे प्रत्याशी हैं। हालांकि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा की लोकसभा चुनाव की तरह एक दूसरे के आमने-सामने विरोधी दल बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीति के रंग और ढंग बिल्कुल हारतंगेज होते हैं। मनीष तिवारी को सांसद बनाने के लिएं चंडीगढ़ कांग्रेस प्रेसिडेंट एच एस लक्की रात-दिन अपने कांग्रेस आई कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में डटकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

38864

+

Visitors