वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आज रात्रि, भारत में प्रभाव विहीन और  दिखाई भी नहीं देगा

Loading

चंडीगढ़:-30 अप्रैल:- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा/ अनिल शारदा+ राजेश पठानिया प्रस्तुति:– वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज  शनिवार को वैशाख अमावस्या को लगेगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक भी हमारे भारत में मान्य नही होगा। लेकिन *ध्यान रहे प्रत्क्ष अप्रत्क्ष रूप में ग्रहण हर किसी को प्रभावी करता है।  किसी को कम किसी को अधिक । यह ग्रहण 30 अप्रैल मध्य रात्रि 12.15 से शुरू होकर 01 मई प्रातः 04:08 मिनट तक रहेगा। तब हमारे भारत में रात्रिकाल होने के कारण ये सूर्य ग्रहण यहां मान्य नही होगा।

ज्योतिष नजरीये से सूर्य को राहू द्वारा ग्रहण लगाया जा रहा है। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का शुभाशुभ प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा। मेष राशि और भरणी नक्षत्र में घटित होने जा रहे इस ग्रहण का सर्वाधिक अशुभ प्रभाव लग्न,दूसरे आठवें व नौंवे भाव पर होता है। इस लिए *मेष, वृष, वृश्चिक और धनु* राशि पर रहेगा। वही *मिथुन व सिंह* राशि के जातको के लिए ये ग्रहण शुभफलदायी रहेगा। इन राशि वालो के रूके कार्य बन सकते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण के समय *शनि भी कुम्भ राशि में प्रवेश कर मंगल के साथ युति* बना चुका होगा। जिससे उसकी तीसरी अशुभ दृष्टि इसी ग्रहण योग पर रहेगी। यानि शनि की तीसरी दृष्टि राहू, सूर्य और चन्द्रमा पर रहेगी। जो किसी भी तरह शुभ नहीं मानी जा सकती। विश्व मे अशान्ति का वातावरण बढ़ सकता है। हमारे भारत मे किसी मामले को लेकर तनाव बना रहेगा। ये ग्रहण धनु लग्न में प्रारम्भ होकर मीन लग्न में समाप्त होगा। सभी बारह राशियो को क्या शुभाशुभ फल मिलेगा ? *मेष राशि* वालोों के लिए ये सूर्य ग्रहण अशुभ है। सूर्य और मंगल से जुडी चीजेें का दान करें। *वृष राशि* वालोों के लिए अनावश्यक खर्च और भ्रमण परेशान करेगें। कोर्ट कचहरी के मामलो से बचें। सूर्य पूजा करनी चाहिए। *मिथुन राशि* वाले के लिए ये सूर्य ग्रहण बहुत शुभ रहेगा। रूके कार्य बन सकते हैं। गुड का दान करना चाहिए। *कर्क राशि* वालेेे को व्यापारिक रूप से फायदा हो सकता है। वाहन दुर्घटना और विवादों से बचेें। ग्रहण काल में हनुमान चालीसा पढ़ें। *तुला राशि* वालों के सातवें भाव में सूर्य ग्रहण घटित होना वैवाहिक जीवन और रोजगार पर प्रभावी होगा। पार्टनर से विवाद सम्भव। गुड और गेहूं का दान करना शुभ रहेगा। *वृश्चिक राशि* वालों के लिए सूर्य ग्रहण शत्रुओं पर विजय दिलाएगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेें। गेहूं में गुर्द रख कर दान दें । *धनु राशि* वालों के लिए सूर्य ग्रहण संतान पक्ष को परेशान सकता है। पेट सम्बन्धित रोग से सावधान रहेें। गुड और मीठी चीजों का दान करें। *मकर राशि* वालों के लिए ये ग्रहण माता को कष्ट, मानसिक तनाव या स्वास्थ्य में मुश्किल आ सकती है। गरीब को गेहूं का दान करना चाहिए। शिव पूजा करने से भी लाभ होगा। *कुम्भ राशि* वालों के लिए ये सूर्य ग्रहण बुरा नहीं है। उनके रूके कार्य बनेगें। लाल चन्दन का तिलक करें। *मीन राशि* वालों के लिए पारिवारिक माहौल में अशांति रह सकती है। आर्थिक नुकसान से बचेें। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। गायों को गुड खिलायें। चलते पानी में कुछ गेहूं बहायें।

स्थानीय सेक्टर 29 स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के युवा पुजारी और ज्योतिष आचार्य विवेक वशिष्ठ ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि अपनेे इष्ट देवता और कुल देवता का सिमरन करें। उनका ध्यान, मंत्र जाप आदि से भी आप आने वाले दुख और पीड़ा शोक संताप और रोग व्याधियों से निजात पा सकते हैं। शास्त्र सम्मत कहा गया है कि सूर्य ग्रहण से पहले और इसके समापन पर जरूर स्नान करें। समाप्ति पर स्नान के समय गाय का दूध या गौमूत्र व गंगाजल पंच द्रव्य आदि जल में मिला लेना चाहिए। ग्रहण खुद के लिए शुभ या अशुभ हो लेकिन ग्रहण के समय जानकी विशेष महत्ता कही गई है इसलिए दिल खोलकर दान करें और दान की वस्तुएं किसी दान लेने वाले सुपात्र को ही दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

38888

+

Visitors