सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने विरोध मे शिक्षा सदन पंचकुला पर जोरदार रोष प्रदर्शन किया

Loading


पंचकुला / चंडीगढ़ : 15 नवम्बर : ( अल्फ़ा न्यूज इंडिया ) :—-हरियाणा एज्यूकेसन

मिनिस्ट्रीयल सटाफ असोसिएशन ( हेमसा ) सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने शिक्षा निदेशक की तानाशाही के  विरोध  मे शिक्षा सदन पंचकुला पर जोरदार रोष प्रदर्शन किया राज्य प्रधान संदीप सांगवान ने प्रदेश भर से आये हेमसा के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि  शिक्षा मंत्री से लेकर निदेशक के दफ्तर तक बढ़ते राजनीतिक दखल भाई भतीजावाद  व भ्रष्टाचार  के चलते फील्ड मे काम करने वाले मिनिस्ट्रिय्ल स्टाफ की  मुशकिलों  को बढा दिया है एक साल मे तीस अधीक्षक कि पदोन्नति जानबूझ कर लटका रखी है l  कर्मचारी बिना पदोन्नति के रिटायर किये जा रहे हैं l इसी प्रकार उपाधीक्षक . सहायक की  पदोन्नति सालों से लम्बित पड़ी हैं l राजनीतिक दखलंदाजी पर लिपिको को दूर दराज बदला जा रहा हैं निदेशक  जानबूझ कर हेमसा की महिला पदाधिकारी को तंग कर रहे l शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार को बढावा देने वाले अधिकारियों को इनाम दिया जा रहा हैं l

      हेमसा के महासचिव कमलजीत सिंह ने कहा कि  आज प्रतिनिधि मंडल निदेशक को पूर्व सूचना देकर आया था परंतु निदेशक दफ्तर में हि नहीँ आये मजबूर होकर प्रदर्शन करना पडा l 
    कर्मचारियों की  मुख्य माँगो मे पदोन्नति सूची जारी करना L काउंसलिंग द्वारा स्टेशन देना l सचिवालय में नियुक्त लिपिकौ  को रीलीव करना l वोर्क्लोड के अनुसार पद स्वीकृत करना राजनीतिक हस्तक्षेप  से मुक्त स्थानांतरण नीति बनाना l  हेमसा महिला पदाधिकरी का समायोजन करना व भ्रष्टाचार पर रोक लगाना शामिल l 
     हेमसा ने चेतावनी देते हुये कहा कि हिटलरशाही के खिलाफ 17 दिसम्बर शिक्षामंत्री के निवास महेंद्र गढ़ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेग l
     कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रैस सचिव श्री इन्द्र सिंह बधाणा व पंचकुला के सचिव श्रवण कुमार जांगडा ने संघ की  ओर  से समर्थन का ऐलान किया l 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107269

+

Visitors