भाजयुमो ने करगिल विजय दिवस के नायकों को दी श्रद्धांजलि

Loading

भाजयुमो ने करगिल विजय दिवस के नायकों को दी श्रद्धांजलि  

चंडीगढ़ : 26 जुलाई ; अल्फ़ा  न्यूज इंडिया  ;   भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)  ने करगिल विजय दिवस मनाने और शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोयल की अगुवाई में सुखना झील पर एक कार्यक्रम आयोजित किया।  गौरव गोयल करगिल विजय दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। मई-जुलाई 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों द्वारा करगिल क्षेत्र में की घुसपैठ को दूर करने के लिए ऑपरेशन विजय शुरू किया था।यह ऑपरेशन बहुत महत्वपूर्ण था ! क्योंकि यह अपनी तरह का एक विचित्र ऑपरेशन था !जिसमें पहाड़ी इलाके की ऊंचाई वाली चोटियों पर युद्ध लड़ा गया था।इस लिए इस दिन को करगिल युद्ध नायकों के सम्मान में हर वर्ष मनाया जाता है।
प्रदेश सचिव अभिनव शर्मा ने कहा कि भाजयुमो सब लोगों की ओर से देश के सच्चे नायकों के बलिदान और साहस को सलाम करता है ! जिन्होंने करगिल युद्ध में अपनी जान मात्र भुमि को अर्पण की।
प्रदेश सचिव नरिंदरपाल सिंह लुबाना ने कहा कि देश कभी भी उस निडरता को नहीं भूल पाएगा ! जिसके साथ हमारे सैनिकों ने घुसपैठियों को उचित और अविस्मरणीय जवाब दिया। सुखना झील में एक बैनर लगाया गया था !जहां लोगों ने सैनिकों के लिए अपनी भावनाएँ और संदेश लिखे।मोमबत्तियों जलाकर शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए श्रद्धांजलि भी दी गईं।
प्रदेश महासचिव अमनदीपसिंह, महकवीरसंधू, प्रदेश उपाध्यक्ष नवजीवन धालीवाल, श्वेतामहाजन, किरपनंद ठाकुर, प्रदेश सचिव अभिनव शर्मा, नरिंदर पाल सिंह लुबाना, विजय राणा, राकेश उप्पल, वीरेंद्र रावत, मिनाक्षी ठाकुर, निशा कालिया, जिला अध्यक्ष पंकज संदुजा, जसमन सिंह बब्बर, वैभव प्रशहार, सुभाषमौ  र्य, गुरदीप सिंह एवं अन्य लोग मौजूद थे।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

111345

+

Visitors