इंदिरा कॉलोनी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व

Loading

चंडीगढ़  22 नवंबर:– अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क/अजीत झा :— : कोविड-19 महामारी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन  द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इंदिरा कॉलोनी के अंदर छठ पर्व का आयोजन किया गया।। जिसका आयोजन पूर्वांचल संगठन मनीमाजरा चण्डीगढ़ एवं समस्या समाधान टीम ने किया।

छठ के इस पर्व को लेकर इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने चंडीगढ़ प्रशासन का परमिशन देने को लेकर धन्यवाद कियाll और पूर्वांचल संगठन मनीमाजरा के प्रधान मुकेश मिश्रा ने सभी आये हुए लोगो का धन्यवाद कियाll और छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समस्या समाधान से मनोज शुक्ला ने छठ पर्व में आये हुए लोगों के लिए चाय ब्रेड एवं प्रसाद का वितरण किया। महासचिव शक्ति श्रीवास्तव ने पूर्वाचल संगठन एवं समस्या समाधान टीम के इतने शानदार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

छठ पर्व के पुनीत अवसर पर अल्फा न्यूज़ इंडिया ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी के भविष्य की मंगल कामनाएं कीं।

इस महापर्व में एरिया पार्षद विनोद अग्रवाल जी मुख्य अतिथि रहे , उन्होंने आये हुए छठ व्रतियों को अर्ध्य देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर गणेश दत्त पांडेय , जितेंद्र गुप्ता, रोहित गौतम, लालबाबू ठाकुर,राजू ,ब्रिजेश गुप्ता ,गीत चौहान,नवनीत ,रवि , श्रीनिवास काला , कमलेश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20046

+

Visitors