भगवान विष्णु जी को सुदर्शन चक्र शिव भक्ति का फल

Loading

चंडीगढ़ शनिवार 14 नवंबर 20 26 आर विक्रम शर्मा रक्षित शर्मा —देवी देवताओं के स्वर्गलोक और मृत्युलोक पर जब दैत्यों राक्षसों व निशाचारों का आधिपत्य स्थापित हुआ। तो देवी देवताओं के अस्त्र-शास्त्र सब असफल सिद्ध हुए। चारों ओर राक्षसों के आतंक से हाहाकार मच उठा। आखिर इन दैत्यों से असुरारी शक्तियों से कैसे मुक्ति मिलेगी यह एक यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया। तब भगवान विष्णु जी ने काशी नगरी में पार्थिव शिवलिंग स्थापित किया और भगवान शिव लिंग पर 1000 कमल के फूल “भगवान शिव के 1000” नाम लेते हुए अर्पित करने का संकल्प लिया!! और यह संकल्प एक बैठक में ही पूरा करना था! यानी शुरू से आदि तक एक से 1000 कमल फूल भगवान शिव का 1000 नाम जपते हुए अर्पित करना था। भगवान विष्णु जी ने अपनी संकल्प नाम जाप भक्ति यात्रा शुरू कर दी। और 999 कमल फूल शिवलिंग पर अर्पित कर दिए। लेकिन जब अंतिम फूल अर्पित करना था तो भगवान शिव ने विष्णुजी की परीक्षा लेनी चाही। और थाल में रखा अंतिम कमल का फूल अपनी माया से छुपा लिया। भगवान विष्णु को जब अंतिम कमल का फूल नहीं मिला। तो वह व्याकुल हो उठे। ‌ उनकी अटूट अडिग तपस्या खंडित होने ही वाली थी कि तभी उन्हें स्मरण हुआ कि समस्त चराचर जगत उन्हें कमल नयन यानि “कमल जैसे नेत्रों वाला” के नाम से भी पूजता धयाता है। एक क्षण का भी विलंब किए बिना विष्णु जी ने अपना एक नेत्र स्वयं निकाल कर भगवान शिवलिंग पर अर्पित कर दिया। और जैसे ही रक्त रंजित कमल नेत्र भगवान शिवलिंग को स्पर्श हुआ। तभी अलौकिक दिव्य प्रकाश प्राकट्य हुआ। और भगवान शिव प्रकट हुए और प्रसन्न होकर विष्णु जी को दर्शन देते हुए उनके नेत्र पुनः स्वस्थ स्थापित कर दिया। तब भगवान शिव ने अपना सहस्त्रों सूर्य तप तेज तुल्य सुदर्शन चक्र भगवान विष्णु जी को प्रदान किया तब विष्णुजी ने स्वर्ग लोक और मृत्युलोक से दैत्यों राक्षसों को सुदर्शन चक्र से खत्म कर दिया। चारों ओर हर्षो उल्लास की वातावरण में देवी-देवताओं और जन मानस ने भगवान शिव और भगवान विष्णु की जय जयकार की। तब से भगवान विष्णु जी के दाएं हाथ में सुदर्शन चक्र विराजमान है। आज भी भगवानविष्णु जी को कमल जैसे नेत्रों वाला यानी कमल नयन कहा जाता है यह दिवस तभी से कार्तिक मास की “बैकुंठ चतुर्दशी” के नाम से चराचर जगत में स्थापित और प्रसिद्ध हुआ था।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1002184

+

Visitors