नगर निगम चुनावों को लेकर बसपा ने कसी कमर संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Loading

*चंडीगढ़, 31 अक्टूबर 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति—–आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर बहुजन समाज पार्टी, चंडीगढ़ यूनिट की ओर से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की *अध्यक्षता चंडीगढ़ लोकसभा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह खुड्डा ने की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।बैठक में चंडीगढ़ के सभी 35 वार्डों में पार्टी संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरदार खुड्डा ने अल्फा न्यूज इंडिया के जरिए कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होकर कार्य करने तथा जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर *पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल जोन इंचार्ज एडवोकेट विक्रांत , डॉ. निर्मल सिंह बीका, शंकर राव , दिनेश दहिया , इंद्रवीर , त्रिलोक चंद , विजय कुमार , BVF इंचार्ज रोबिन सिंह एवं बामसेफ़ अध्यक्ष पवन चौहान * सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और आगामी नगर निगम चुनावों में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए पूरी निष्ठा एवं एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया।बहुजन समाज पार्टी, चंडीगढ़ यूनिट का लक्ष्य चंडीगढ़ के सभी 35 वार्डों में संगठन को मजबूत करना, जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और आगामी नगर निगम चुनावों में मजबूती के साथ अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

976046

+

Visitors