हमारा घर हमारा अधिकार’ आंदोलन का दूसरा दिन, सोमवार से शुरू होगा क्रमिक अनशन… एडवोकेट सुरेंद्र ठाकुर

Loading

चंडीगढ़ शनिवार 31 अक्टूबर 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति—–कल्याण संतोष चैरिटेबल सोसाइटी के तत्वावधान में सेक्टर-25 रैली ग्राउंड, चंडीगढ़ में चल रहे ‘हमारा घर हमारा अधिकार’ आंदोलन का आज दूसरा दिन है। कॉलोनीवासियों को उनके मकानों का मालिकाना हक दिलाने तथा कॉलोनियों से उजाड़े गए परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है।
इस अवसर पर कल्याण संतोष चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से एडवोकेट सुरेंद्र ठाकुर ने घोषणा की कि सोमवार, 2 नवंबर से आंदोलन के अंतर्गत क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
एडवोकेट सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ में वर्षों से रह रहे हजारों परिवार आज भी अपने मकानों के मालिकाना हक से वंचित हैं। वहीं, कॉलोनियों से उजाड़े गए अनेक परिवार अपने पुनर्वास और स्थायी आवास की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इन परिवारों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर और कॉलोनीवासियों के संवैधानिक अधिकारों तथा सम्मानजनक जीवन की मांग को लेकर है।
एडवोकेट सुरेंद्र ठाकुर ने चंडीगढ़ के समस्त कॉलोनीवासियों, पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों और उजाड़े गए लोगों से अपील करते हुए अल्फा न्यूज इंडिया के मध्यम से कहा कि
“यह लड़ाई केवल कुछ परिवारों की नहीं, बल्कि चंडीगढ़ के हर उस नागरिक की है जो अपने घर के मालिकाना हक और सम्मानजनक आवास के लिए संघर्ष कर रहा है। मैं सभी कॉलोनीवासियों से अपील करता हूं कि वे सेक्टर-25 रैली ग्राउंड पहुंचकर इस आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। हमारी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब तक हमारी जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, हमारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक धरना जारी रहेगा।”
उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की कि कॉलोनीवासियों को मालिकाना हक देने के लिए उचित नीति बनाई जाए तथा उजाड़े गए परिवारों के पुनर्वास एवं आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आज भी धरने में प्रमुख रूप से दूसरे दिन एडवोकेट सुरेंद्र ठाकुर के साथ मनीष कुमार, रेनू पांडे, मधुबाला, रमेश चंद, कुसुम, जयंती देवी, पुष्पा , गणेश यादव , शीला , रीना, राजकुमारी, भगवान दास, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं आंदोलन समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

975143

+

Visitors