![]()

चंडीगढ़ शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 आर के विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा हरीश शर्मा — स्थानीय देवालय पूजक परिषद और सनातन धर्म मंदिरों तथा चंडीगढ़ ब्राह्मण सभा के सदस्यों को जैसे ही यह दुखद सूचना मिली कि डॉ पण्डित लाल बहादुर दुबे दोपहर को प्रभु चरणों में विलीन हो गए हैं, एक गंभीर दुखभरी लहर दौड़ गई। भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 के मुख्य पुजारी और देवालय पूजक परिषद के मुख्य कोषाध्यक्ष पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली ने बताया कि पंडित लाल बहादुर दुबे जी श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष थे। और श्री सनातन धर्म मंदिर सैक्टर 18 के मुख्य पुजारी भी थे। देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के महासचिव पंडित ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि पंडित लाल बहादुर दुबे जी के स्वर्गवास से न केवल देवालय पूजक परिषद को हानि हुई है अपितु सभी सनातन धर्म मंदिरों के लिए अत्यंत दुख की बात है। देवालय पूजक परिषद के संरक्षक पंडित उमा शंकर पांडे ने बताया दुबे जी सदा सकारात्मक भावना से आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहयोग के लिय समर्पित रहते थे। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष पंडित यशपाल तिवारी ने कहा कि जैसे ही पता चला कि डॉ पण्डित लाल बहादुर दुबे जी नहीं रहे। स्वयं तिवारी तुरंत पंडित देवी प्रसाद के साथ सेक्टर 16 के हॉस्पिटल पहुंचे। जहां लगभग सभी मंदिरों के पुजारी, देवालय पूजक परिषद के सदस्य और ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के सदस्य और समाज व मीडिया बिरादरी के भाईचारा एकत्रित हो गए। स्वर्गीय पंडित लाल बहादुर दुबे जी का अंतिम संस्कार कल शनिवार बाद दोपहर साढ़े बारह बजे सैक्टर 25 चण्डीगढ़ के श्मशान घाट में होगा। पंडित लाल बहादुर दुबे जी के अकस्मात देहावसान से ब्राह्मण समाज के साथ-साथ समूचे समाज का भी बहुत बड़ा ना भर पाने वाला नुकसान हुआ है। और इसको पंडित यशपाल तिवारी जी ने अपनी निजी क्षति की संज्ञा दी है।। अल्फा न्यूज़ इंडिया की ओर से पंडित आरके विक्रम शर्मा और मीडिया जंक्शन से विक्रांत शर्मा सहित ट्राई सिटी प्रेस क्लब व हिंद संग्राम परिषद भारत के पदाधिकारियों ने और अनिल शारदा मिट्ठू ज़िला डिजिटल मीडिया प्रभारी भाजपा ने भी पंडित लाल बहादुर दबे के यह आसन पर भारी शोक व्यक्त किया है।

