भारत माता के लाल ने हाईजेकिंग और तबाही बचाई कैप्टन स्मित मच्छार को ‘जायद II- फर्स्ट क्लास’ से सम्मानित

Loading

चंडीगढ़ मुंबई बुधवार 28 अक्टूबर 2026 आरके विक्रमा शर्मा अरुण कौशिक प्रस्तुति —यू ऐ ई ने फ्लाई दुबई की फ्लाइट को क्रैश से करने से दहशतज़दा जानलेवा हादसे से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को “जायद II- फर्स्ट क्लास” से सम्मानित किया गया। इस दौरान यूऐई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मच्छार को गर्व से अपने गले से लगाया। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने कैप्टन स्मित को “अपने देश की पहचान” बताया। ” जायद-II”, यू ए ई के सर्वोच्च सम्मानों में से अग्रणी एक है। फ्लाई दुबई फ्लाइट के पायलट मच्छार ने 30 सितंबर 2026 को एक इस्लामी द्वारा प्लेन क्रैश करने की कोशिश अपने प्राण जोखिम में डालकर नाकाम कर दी थी। यह प्लेन फ्लाईट दुबई से तेल अवीव जा रही था। इस दौरान को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था। यहां यह बताने की जरूरत नहीं है कि को-पायलट जो पूरे जहाज को क्रैश करना चाहता था। सैकड़ो यात्रियों को मौत की नींद सुलाना चाहता था से भिड़ा और अपने प्राणों की परवाह न करते हुए सभी यात्रियों को और जहाज को सकुशल बचाया। मानवों की प्रजाति इस होनहार कैप्टन को अपना गौरव महसूस करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

970111

+

Visitors