श्री रामचरित मानस के नवान्हपारायण का पाठ गायत्री परिवार ने किया शुरू… यशपाल तिवारी

Loading

चंडीगढ़ रविवार 11 अक्टूबर 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा प्रस्तुति——नवरात्र के प्रथम पावस दिवस पर नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर सारंगपुर चंडीगढ़ में गायत्री महायज्ञ श्रृंखला के अंतर्गत सामूहिक यज्ञ किया गया और श्री रामचरित मानस के नवान्हपारायण का पाठ प्रारंभ किया गया। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष एवं अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव तथा नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर के व्यवस्थापक यशपाल तिवारी ने बताया कि यह पाठ निरंतर नौ दिन चलेगा। गायत्री परिवार ट्रस्ट चण्डीगढ़ के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी उमा शंकर शर्मा ने बताया कि श्री राम चरित मानस के अखंड नवान्हपारायण पाठ के समापन उपरांत सामूहिक गायत्री महायज्ञ से पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।गायत्री परिवार समन्वय समिति के मुख्य समन्वयक प्रकाश चंद शर्मा ने नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि श्रद्धालु परिजनों ने नवरात्र के प्रथम दिवस पर जप इत्यादि अनुष्ठान प्रारंभ कर दिये हैं। अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने बताया कि नवरात्र के प्रथम पावस दिवस पर अखिल भारत ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी की सूची भी अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने प्रेषित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

947969

+

Visitors