शिक्षक दिवस पर न्यू सक्षम कल्याण संगठन ने शिक्षकों का किया सम्मान आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं पूजा बराड़ ने

Loading

चंडीगढ़ शनिवार o5 सितंबर 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—– आज शिक्षक दिवस के अवसर पर न्यू सक्षम कल्याण संगठन की ओर से सरकारी स्कूल में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन की तरफ से स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर न्यू सक्षम कल्याण संगठन की संचालिका पूजा बराड़ की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षक समाज ने अपने सम्मान और प्रतिष्ठा को सराहना करने वाले न्यु सक्षम कल्याण संगठन के पदाधिकारियों और सभी सदस्यों सहित समाज सेविका पूजा बराड़ को दिल से धन्यवाद दिया ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

883183

+

Visitors