सूद सभा चंडीगढ़ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस-सूद भवन चंडीगढ़ व पंचकुला में फहराया गया तिरंगा

Loading

चंडीगढ़ पंचकूला शनिवार 15 अगस्त 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा/रक्षत शर्मा//हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति —-सूद सभा चंडीगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज सूद भवन सेक्टर 10, पंचकुला तथा सूद भवन सैक्टर 44-ऐ चंडीगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। सूद भवन पंचकुला में लोकेश सूद ने राष्ट्रीय-ध्वज फहराया, लोकेश सूद तकरीबन दो दशकों से ज्यादा से सूद सभा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा सूद सभा के वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं , सूद भवन चंडीगढ़ में प्रदीप सूद ने ध्वजारोहण किया । प्रदीप सूद, सूद सभा के वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं तथा तकरीबन 15 साल से सूद सभा को अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उन्होंने सभा के लिए बहुत कार्य किए हैं। सूद सभा के प्रधान अश्वनी सूद और महासचिव सुधीर सूद ने सभा के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रभक्ति के गीतों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर सूद सभा के पेट्रन अश्वनी डोगर, शशि भूषण सूद, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कपिल गोयल, वाइस प्रेसिडेंट सुरेन्द्र सूद, फाइनेंस सेक्रेट्री खुशविंदर सूद, सेक्रेटरी अनिल सूद, प्रेस सचिव सचिन सूद, ज्वाइंट प्रेस सचिव मुकेश सूद, ऑर्गेनाइजिंग सचिव मुनीश सूद, जॉइंट ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री संजय कुमार सूद, राजेश सूद, नितिन सूद, मनोज सूद तथा अन्य पदाधिकारी और सेक्टर के निवासी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर सभी ने मिलकर देश की आजादी के लिए जान न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। सचिन सूद (सचिव प्रेस) और मुकेश सूद (संयुक्त सचिव प्रेस) ने जानकारी स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा के साथ अल्फा न्यूज़ इंडिया के लिए साझा की है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

881520

+

Visitors