श्री गुरु पूजा महोत्सव पर्व श्री गीता धाम में २६ जुलाई को — पूज्यनीया सुदर्शन भिक्षु महाराज जी

Loading

चंडीगढ़+कुरुक्षेत्र बुधवार, 22/07/2026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा —-श्री गुरु पूजा महोत्सव पर्व श्री गीता धाम, कुरुक्षेत्र में खूब आनंद प्रमोद और हर्षो उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस महापर्व के आयोजन संबंधी श्री गीता धाम कुरूक्षेत्र की संचालिका व ब्रह्मलीन 1008 श्रद्धेय श्री श्री गीतानंद महाराज भिक्षु जी की परमशिष्या माता सुदर्शन जी भिक्षु महाराज जी ने आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रविवर्ष की भांति इस वर्ष भी परमपूज्य श्री स्वामी गीतानन्द जी महाराज भिक्षु जी के पावन आशीर्वाद से श्री गीता धाम कुरुक्षेत्र में गुरु पूजा महोत्सव रविवार 26 जुलाई 2026 को बड़े आस्था और श्रद्धा भाव सहित हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। अतः सभी गुरु भक्तजनों से अनुरोध है कि श्री गुरु पूजा में सम्मिलित होकर श्री गुरुदेव जी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को सार्थक एवं सफल बनायें। उक्त कार्यक्रम पूजन रविवार प्रातः 9 बजे से और श्री सुंदरकांड का पाठ प्रातः 9 बजे आरम्भ तत्पश्चात अटूट भंडारा प्रसादी बाद दोपहर 12.30 बजे से श्री गुरु देव जी के आशीर्वाद तक बरताया जाएगा।। अल्फा न्यूज़ इंडिया के साथ ए आई एम ए फाउंडेशन सहित शुरू लोकल न्यूज एप श्री गुरु पूजन महोत्सव की गुरु आशीर्वाद से संपूर्ण कवरेज करेंगे।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

820608

+

Visitors