चुलकाना श्याम खाटू धाम यात्रियों की कुरुक्षेत्र श्री गीता धाम में हुई खूब आव भक्त मिला संत सुदर्शन भिक्षु महाराज जी का आशीर्वाद व प्रसादी

Loading

चंडीगढ़ सोमवार 13/07/226 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा — श्री हरि सिमरन सेवा समिति सेक्टर 46 चंडीगढ़ की बैनर तले भक्ति पथ यात्रा समूह द्वारा बीते रविवार आयोजित चुलकाना धाम यात्रियों का कुरुक्षेत्र स्थित श्री गीता धाम में भव्य स्वागत और आवभक्त की गई। इस यात्रा की आयोजन मंडली में सम्मिलित पूनम कोठारी दास, तेजस्वी मठपाल और महीपाल खाती सहित वासपानंद शर्मा व तरुणा आदि का श्री गीता धाम, कुरूक्षेत्र की मौजूदा मुख्य संचालिका संत विभूति सुदर्शनजी भिक्षु महाराज ने खुले दिलसे स्वागत करते हुए सबको ठंडी मीठी लस्सी का भंडारा आयोजित करवाया और आयोजन मंडली को ब्रह्मलीनश्री 1008 गीतानंद जी भिक्षु महाराज का आशीर्वाद देते हुए गीता धाम का मिश्री प्रसाद और ऋतु फल सहित मिष्ठान प्रदान किये।। श्री हरि सिमरन सेवा समिति सेक्टर 46 चंडीगढ़ और भक्ति पथ यात्रा समूह ने साझे तौर पर श्री गीता धाम के सभी वासियों को माता सुदर्शन जी भिक्षु महाराज के सानिध्य में विशाल श्रीमद्भागवत 5वें कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह (08 से 16 अगस्त, 2026) महोत्सव 2026 में सादर आमंत्रित किया और निमंत्रण पत्र भी श्रीसेवा में भेंट किया। इस आमंत्रण के लिए माता सुदर्शन भिक्षु महराज ने भागवत कथा सप्ताह की सफलता पूर्वक संपन्नता के लिए शुभकामना और मंगल आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर मीडिया जंक्शन के मुख्य संपादक विक्रांत शर्मा प्रबंध संपादिका श्रीमती मीना शर्मा विक्रांत और अल्फा न्यूज़ इंडिया के धर्म संस्कृति प्रभारी विक्रमा शर्मा भी उपस्थित रहे। श्री गीता धाम कुरूक्षेत्र स्थित अन्न पूर्णा श्रेत्र की रसोई की संचालिका कुसुम दीदी की स्नेहिल परिश्रम स्वरुप गरमा गरम मसालेदार चाय और रस व बिस्किट प्रसादी वितरण के साथ चुलकाना धाम यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए जयघोषों के साथ विदा किया गया।। श्री हरि सिमरन सेवा समिति चंडीगढ़ की मुख्य संरक्षिका पूनम कोठारी ने अपनी समिति के पदाधिकारी गणों कांती देवी, मोहन, प्रीति, राजरानी वत्स व कीर्ति, तरणा तेजस्वी, महिपाल व वासपानंद आदि के साथ श्री गीता धाम, कुरूक्षेत्र द्वारा किए गए संपूर्ण सहयोग और गायों के दूध की मीठी शीतल पौष्टिक छाछ और चाय रस व बिस्कुट के अटूट भंडारा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।। चुलकाना धाम के सभी यात्रियों ने गौशाला में गायों के दर्शन भी किये।। सभी यात्री गणों ने श्री गीता धाम के सभी मंदिरों के श्री दर्शन करते भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किये।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

805400

+

Visitors