![]()
चंडीगढ़ शनिवार 20 जून 2026 आर के विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा— रविवार 21 जून 226 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शानदार आयोजन व्यापक स्तर पर देशभर में किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित योगाहार का आयोजन श्री हरि सिमरन सेवा समिति चंडीगढ़ द्वारा आज शनिवार 20 जून को 6:15 बजे सेक्टर 46 स्थित ग्रीन बेल्ट समीप मेन मार्केट सेक्टर 46 में आस्था वैद्य के कुशल निर्देशन और देखरेख में किया जायेगा। इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए श्रीमती पूनम दास कोठारी ने स्थानीय सीनियर कलमकार आरके विक्रमा शर्मा को बताया कि योगाहार में हर कोई भाग ले सकता है। यह सुविधा बिल्कुल निशुल्क है। “स्वास्थ्य दि हेल्थ” की हेल्थ टिप्स एक्सपर्ट और अदिति कलाकृति हब आफ हॉबी हाबीज की संचालिका मोनिका शर्मा आभा ने श्री हरि सिमरन सेवा समिति किस प्रयास की भरपूर सरहाना करते हुए कहा है कि योग महज एक दिन का आयोजन या किया जाने वाला व्यायाम क्रिया क्रिया ना हो जीवन पर्यंत जीवन जीने की अद्भुत सरल सहज और निशुल्क प्राकृतिक सनातनी देन है। यह आत्मा परमात्मा के लिए सर्व व्यापक सार्वभौमिक रामसेतु तुल्य है।।


