![]()
मेरठ शुक्रवार 19/6/2026 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति—–दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पकड़े पांच संदिग्ध युवकों में एक मेरठ का मोहम्मद रिहान भी था। ये सभी पाकिस्तान के शहजाद भट्टी के इशारो पर आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। उससे पहले ही पुलिस द्वारा धरे गए।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मेरठ के मोहम्मद रिहान को तीन लाख का लालच देकर उसे पुलिस पर हमला करवाने की योजना थी। आरोपी मोहम्मद रिहान आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के प्रचार-प्रसार में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस की माने तो मोहम्मद रिहान के साथ मोहम्मद कैफ को भी विशेष रूप से पुलिस थानों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और पुलिसकर्मियों की रेकी करने का काम सौंपा गया था। साभार। ।।।।


