निर्जला एकादशी और गुरु अर्जन देव की शहादत को समर्पित है जून का महीना

Loading

चंडीगढ़ बुधवार 17 जून 2026 आर विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा — ज्येष्ठ मास या जून महीने का नौतपा भले ही बीत गया है। पर जून की गर्मी का मौसम आज भी तीखे तेवर दिखाने से गुरेज नहीं बरत रहा है। कभी पारा चढ रहा है। तो कभी पारा लुढ़क कर राहत प्रदान कर रहा है। खुले आसमान के नीचे मेहनत मजदूरी दिहाड़ी करने वालों का पसीने से उमस में बुरा हाल है।

ऐसे में उत्तरी भारत में मीठे ठंडा पानी की छबीलें लगाने का क्रम जारी है। सिख मत के गुरु अर्जन देव जी की बेमिसाल शहादत को नतमस्तक हो याद करते हुए बुधवार को सेक्टर 22 डी की ज्वेलर्स मार्केट ने और फिर अगले सेक्टर में नगर निगम सेक्टर 17 ने और इसी क्रम में आगे जन मार्ग पर सेक्टर 09 डी चंडीगढ़ पुलिस हेड क्वार्टर की पार्किंग में चंडीगढ़ पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से ठंडे मीठे जल की छब्बील लगाई गई । और समय-समय पर उच्च अधिकारियों ने आकर छबील में राहगीरों को मीठा शीतल जल और चने और हलवे का प्रसाद भी बरताया। चंडीगढ़ पुलिस के आईजी आईपीएस अधिकारी ने भी छबील में लोगों को मीठा जल बरताया और चने और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया और छबील आयोजको अधिकारियों और कर्मचारियों को शाबाशी देते हुए इस पुनीत धार्मिक सामाजिक आपसी भाईचारे की छबील की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । 10 जून को चंडीगढ़ प्रशासन के एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से सहायक अधीक्षक रुपिंद और 12 जून को इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रिसिटी डिवीजन की ओर से और फिर आज चंडीगढ़ पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से मीठे शीतल जल की छबील लगाई गई। छबील में अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर विजिलेंस डिपार्टमेंट के ऐ एस आई पवन डिंडा और एक एस आई अर्जुन सिंह ए एस आई राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

769782

+

Visitors