डीजीपी डॉ हुड्डा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए औषधीय पौधे मीठी छबील में पिलाया जवानों राहगीरों को मीठा शीतल पानी

Loading

चंडीगढ़ शुक्रवार 05/06/2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा —– आज विश्व पर्यावरण दिवस पर डीजीपी हुड्डा साब आई पी एस समेत चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने हरित चंडीगढ़ का संकल्प स्थानीय सारंगपुर स्थित आईआरबी कॉम्प्लेक्स में पौधारोपण विशेष स्वच्छता अभियान के चलते लिया। और छबील लगाकर हलवा-चना प्रसाद वितरित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस ने सारंगपुर स्थित आईआरबी कॉम्प्लेक्स में बड़े स्तर पर पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में यूटी चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार, डीआईजी राजीव रंजन सिंह, एसएसपी सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह, एसपी मुख्यालय एवं क्राइम मजीत श्योराण तथा आईआरबी के कमांडेंट अनुराज दारू सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, डीएसपी, इंस्पेक्टरों और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान आम, आंवला, अमरूद, रीठा समेत विभिन्न फलदार, औषधीय और पर्यावरण के लिए लाभकारी पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल पर जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। अभियान के तहत परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। अधिकारियों ने प्लास्टिक के कम उपयोग, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, कचरे के पृथक्करण तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। कार्यक्रम के दौरान आईआरबी कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार पर छबील भी लगाई गई। जहां आमजन, राहगीरों और पुलिस कर्मियों को मीठा जल तथा हलवा-चना प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

769783

+

Visitors