अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाग लेना है तो करें अभी रजिस्ट्रेशन

Loading

चंडीगढ़ बृहस्पतिवार 04-06-2006 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- आगामी रविवार 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयुष विभाग ने पंजीकरण प्रक्रिया को बहुत ही सरल सहज बनाया है। अब नागरिक ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ एक मोबाइल नंबर 9501131800 पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मिसकॉल देकर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अभियान से जुड़ सकते हैं। चंडीगढ़ के योग शिक्षक दुर्गा दास जी ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। योग के मध्यम से मानसिकऔर शारीरिक रूप से स्वस्थ दीर्घायु जीवन जीना चाहते समाज को तुरन्त योग से जुड़ना चाहिए। इससे हमारा सर्वाधिक और सर्वपक्षीय विकास होता है। इस मौके पर ट्राई सिटी प्रेस क्लब के संस्थापक और मीडिया जंक्शन के सीनियर पत्रकार विक्रांत शर्मा ने कहा कि उनकी देश की सर्वोच्च नेतृत्व से मांग है कि स्कूलों में योग कक्षाएं तुरंत प्रभाव से लागू करनी चाहिएं।। नशों पर नकेल कसने के लिए योग का प्रशिक्षण प्राथमिक चिकित्सा साबित हो सकती है। सनातन का आधार योग है। और सनातन अजर अमर है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

752668

+

Visitors