![]()
पंचकूला बुधवार 27-5-26 हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति —-दीवान हेमंत किंगरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और विजन में पंचकूला ने अभूतपूर्व विकास देखा जा रहा है।।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि पिछले दो कार्यकालों में लगभग 5500 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं उनकी पहली सुची जारी 27-5-26 (1)
पंचकूला के प्रमुख विकास कार्य
- 1150 करोड़ से नेशनल हाईवे 73
पंचकूला के बरवाला, शहजादपुर होते हुए यमुनानगर तक नया नेशनल हाईवे बनवा कर पंचकूला की तस्वीर और तकदीर बदली है।
- 500 करोड़ से राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान
माता मनसा देवी प्रांगण में लगभग 20 एकड भूमि पर 56 करोड रुपए की लागत से आयुष का एम्स बनाया। 90 फीसदी कार्य पूरा, ओपीडी शुरू, 3 माह में उद्घाटन ।
- 200 करोड़ का निफ्ट
सेक्टर-23 में 10 एकड़ भूमि पर 200 करोड़ रुपये से बने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन 12 जुलाई 2022 को कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया। मुम्बई के बाद यह देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ संस्थान है।
- 500 बिस्तर का सिविल अस्पताल
2014 से पहले 100 बिस्तर के अस्पताल को अपग्रेड करके 500 बेड का अस्पताल बनवाकर एमआरआई, सीटी स्कैन, डायलेसिस, ब्लड बैंक एवं लैब, कैथ लैब जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। ओपीडी लगभग 4500 |
- 200 बैड का मदर चाइल्ड अस्पताल
प्रसूति एवं बाल चिकित्सा हेतु सेक्टर 6 में 120 करोड़ की लागत से 11 मंजिला अस्पताल बनकर तैयार। उद्घाटन जल्द ।
- 87 करोड़ से रोडवेज डिपो एवं वर्कशॉप
हरियाणा बनने के 50 वर्षों के बाद तक पंचकूला में रोडवेज डिपो नहीं था। अब यहां प्रदेश की सबसे आधुनिक वर्कशॉप एवं डिपो बनवा दिया है। वर्कशॉप पर 83 करोड रुपये की लागत आई है। डिपो में 166 बसे हैं।
7, 62 करोड़ खर्च कर भाखड़ा कैनाल से पंचकूला को पानी
25 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डलवा कर भाखड़ा कैनाल के कजौली वाटर वर्क्स से पंचकूला के लोगों की पानी की प्यास बुझाने का काम किया। यह योजना 30 साल से लंबित थी।
- 55 करोड़ का बिजली घर
सेक्टर 32 में 55 करोड़ की लागत से 220 केवी का बिजली घर। गांव टपरियां, सेक्टर 22, सेक्टर 20 में 66 केवी के सब स्टेशनों का निर्माण करवाया।
- 24 घटे बिजली
बिजली आपूर्ति के मामले में पंचकूला घोर उपेक्षा का शिकार था। अब यहां 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में ट्रासफार्मर स्थापित किए गए और तारें बदलवाई गईं।
- 62.50 करोड़ की लागत से घग्गर नदी पर बड़ा पुल
सेक्टर 24, 26, 27 और सेक्टर 20 को जोड़ने के लिए घग्गर नदी पर हेवी लोड ब्रिज का निर्माण जारी है। इससे घग्गर पार के लोगों के साथ-साथ पांवटा साहिब, काला अंब जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।
- 16.40 करोड़ की लागत से सेक्टर 12, 12 एका पुल
पंचकूला-जीरकपुर (कालका हाईवे) पर पुल बनने से हजारों यात्रियों को भारी लाभ हुआ। कम से कम प्रत्येक यात्री का आधे घंटे का समय कम हुआ। कार्य 2 माह में पूरा हो जाएगा।
- 53.30 करोड़ से सेक्टर 20-21 में पुल
लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर 20-21 व सेक्टर 2-4 को जोड़ने वाले अंडरब्रिज से सेक्टर 20-21 वासियों की बहुत पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। इससे यहां लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।
- 30.55 करोड़ से रेलवे ओवरब्रिज
पुल बनाया गया। सेक्टर-19 के लोगों को राहत की सांस मिली। सेक्टर 19 को शहर से जोडने के लिए 30.55 करोड से रेलवे ऊपरगामी कांग्रेस सरकार ने इसे ‘नोट फिजेबल’ कहा था।
- 4 करोड़ से रेलवे अंडरपास
सेक्टर 19 स्थित सीबीआई थाने के सामने 4 करोड रुपये की लागत से रेलवे अंडर ब्रिज बनाया गया। पहले लोगों को घूमकर जीरकपूर-कालका रोड से या फिर हरमिलाप नगर के फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता था।
- टांगरी नदी पर पुल 15 करोड़
खटौली व अन्य गांव वासियों को तीन-तीन मुख्यमंत्रियों के आश्वासन के बाद भी यह पुल पिछले 50 साल में नहीं बना था। अब लगभग 15 करोड़ की लागत से गांव वासियों की 50 साल पुरानी मांग को पूरा किया।
- मल्टी पर्पस स्पोर्ट्स हॉल
सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम परिसर में उत्तरी क्षेत्र का सबसे बड़ा 4 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला पूर्णतः वातानुकूलित हाल बनवाया। यहां 12 इंडोर खेलों की सुविधा प्रदान की गई।
17.6.71 करोड़ से विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम
ताउ देवी लाल स्टेडियम में विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम का निर्माण। इसमें 1300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला हॉकी पवेलियन भी बना। रात को मैच खेलने के लिए रोशनी का उचित प्रबंध किया।
- विश्वस्तरीय इंडोर बास्केटबाल स्टेडियम
दो कोर्ट वाले वातानुकूलित बास्केटबाल स्टेडियम से यहां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन संभव हुआ। यहां 500 लोगों के बैठने की क्षमता वाली दर्शक दीर्घा का भी निर्माण हुआ है।
- विश्वस्तरीय वॉलीबॉल स्टेडियम
लगभग 18.20 करोड़ की लागत से पूर्णतः वातानुकूलित वॉलीबॉल स्टेडियम खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्तर उंचा करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। वॉलीबॉल स्टेडियम में 2 कोर्ट और 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
- स्पोर्ट्स इंजरी रिकवरी सेंटर
9 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक इंजरी रिकवरी सेंटर चोटिल खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान कर रहा है। यह उत्तर भारत का सबसे अत्याधुनिक रिकवरी सेंटर है। इसमें 105 मशीनें हैं।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर का शूटिंग रेंज
सेक्टर 32 पंचकूला में लगभग 13.5 एकड़ भूमि पर 150 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज बनाई जा रही है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी ट्रेनिंग ले सकेंगे। 12 अगस्त, 2024 को माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिलान्यास किया।
- खेलो इंडिया
पंचकूला में खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक करवाया गया। पूरे देश से लगभग 8500 खिलाड़ियों के इसमें भाग लेने से पंचकूला भारत के मानचित्र पर उभरा। स्थानीय खिलाड़ियों का भी विशेष उत्साह वर्धन हुआ।
- लघु सचिवालय में बहुमंजिली पार्किंग
पंचकूला स्थित लघु सचिवालय में लगभग 28.69 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करवाकर वकीलों और कर्मचारियों की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया। यह निर्माण कार्य 30 नवंबर 2017 को पूरा हुआ।
- 28 करोड़ का विश्राम गृह
सेक्टर 1 में 26.42 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह का निर्माण। शिलान्यास 2017 में जबकि उद्घाटन 2019 में हुआ। इसमें सुसज्जित 84 कमरे, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल और बड़े डाइनिंग हॉल हैं।
दीवान हेमंत किंगर ,भाजपा कार्यकर्ता एवं सदस्य, पंजाबी एकता मंच (संस्थापक सदस्य),पूर्व सदस्य, जिला पंचकूला ग्रीवेंस कमेटी (दो कार्यकाल),
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा पंजाबी महासभा ने समस्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपलब्ध करवाई है।।


