Loading

चंडीगढ बृहस्पतिवार 21/05/2026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा——रिशान फाउंडेशन चंडीगढ़ द्वारा सोमवार को सेक्टर-19 स्थित सामुदायिक केंद्र अरुण सूद के भांजे ईशान एवं उसके तीन युवा साथियों की याद में दूसरे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल जी ने किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर के साथ साथ नेत्रदान और अंगदान के लिए ही शिविर में भाग लेने आये लोगों ने फॉर्म भर कर अपनी सहमति प्रदान की | शिविर के दौरान पी जी आई ने 73 यूनिट, सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल ने 86 यूनिट , सेक्टर 16 के अस्पताल ने 57 यूनिट, सोहाना अस्पताल मोहाली की टीम ने 41 यूनिट और पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सरकारी अस्पताल की टीम ने 20 यूनिट खून एकत्र किया | इसके अलावा 100 लोगों ने नेत्रदान और 15लोगों ने अंगदान के लिए अपना आवेदन किया | रक्तदान शिविर में सभी रक्तदानियों का हौसला बढ़ाने हेतु सत्य पाल जैन जी, पूर्व सांसद किरन खेर जी ,भाजपा अध्यक्ष मल्होत्रा जी, पूर्व सांसद बी कटारिया ,पूर्व सांसद पवनबंसल,महापौर सौरभ जोशी जी ,डायरेक्टर हेल्थ सुमन जी, सीनियर उप महापौर जी,उप महापौर सुमन शर्मा, जी बी रियलिटी के चेयरमैन , कांग्रेस अध्यक्ष,आप चंडीगढ़ अध्यक्ष , पूर्व मेयर अधिवाल, पूर्व मेयर चावला जी , आशा जयसवाल जी , राजेश कालिया जी, सरबजीत ढिललों , पूर्व मेयर जी , एच के बबला जी,देवेश मोदगिल, रविकांत शर्मा के साथ साथ विभिन्न धार्मिक संस्थानों के साधू व् संतों डॉ रमणीक,सम्पूर्णनाद जी,विकास दास महाराज ने भाग लिया | इसके अलावा चंडीगढ़ के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संस्थानों , विभिन्न रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों ने शिविर में आकर लोगों का उत्साह बढ़ाया | इस अवसर पर राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के त्रिलोकी नाथ और अमृत सागर ने भी भाग लिया |

संस्था की तरफ से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों, गणमान्य व्यक्तियों और शिविर आयोजन करने में सहायता करने वाले समस्त स्वयंसेवी सदस्यों एवं साथियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

734600

+

Visitors