राज्यपाल कटारिया जी ने निःशुल्क इंटीग्रेटेड असेसमेंट कम फिटनेस कैंप का किया उद्घाटन

Loading

चंडीगढ़ सोमवार 11/05/2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति—चंडीगढ़ में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर फुट) के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क इंटीग्रेटेड असेसमेंट-कम-फिटमेंट कैंप का उद्घाटन किया।
यह शिविर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर, सम्मानपूर्ण एवं सुगम जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
दिव्यांगजन हमारे समाज की शक्ति हैं। उनका सशक्तिकरण, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित ‘सुगम्य भारत अभियान’ और दिव्यांगजन कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाएँ समाज में समावेशिता और संवेदनशीलता को सुदृढ़ कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

722652

+

Visitors