![]()
चंडीगढ़ बुधवार 15 अप्रैल 2०26 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति —सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र अमन गर्ग ने कक्षा 10 की परीक्षा में 100 फीसदी अंक हासिल कर ट्राइसिटी में टॉप किया है। उनके पिता राजीव गर्ग बीबीएमबी में एडिशनल सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर हैं, जबकि माता सुनीता गर्ग एलआईसी में कार्यरत हैं। अमन का लक्ष्य नॉन-मेडिकल स्ट्रीम से आईआईटी में दाखिला लेकर आगे चलकर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करना है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने कड़ी मेहनत, समर्पण, स्कूल के शिक्षकों और प्रिंसिपल के मार्गदर्शन को दिया। पढ़ाई के साथ-साथ अमन खेलों में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने यूटी स्टेट लेवल टेबल टेनिस प्रतियोगिता जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं स्विमिंग और बैडमिंटन में भी भाग लिया।


