![]()

चंडीगढ़ शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 अनिल शारदा रक्षत शर्मा— स्थानीय गांव कांसल के पुराने बाशिंदे पंडित जी की रसम पगड़ी शुक्रवार आज प्राचीन शिव मंदिर कांसल में पुरे सनातनी हिंदू धर्म विधान से संपन्न हुई। पंडित जी के दोनों सुपुत्रों योगेश शर्मा व गौरव शर्मा ने परिवार और रिश्तेदारों सगे संबंधियों सहित समाज के जान पहचान के लोगों को प्रीतिभोज करवाया। और सभी ने गरुड़ पुराण कथा सुनी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मंत्र जाप किया। अल्फा न्यूज़ इंडिया की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर शर्मा जी ने दिवंगत पुण्य आत्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि दी और गरुड़ पुराण कथा वाचक को भी प्रणाम करके सर्व मांगलिक आशीर्वाद लिया। समाज का तमाम आपसी भाईचारा भी रस्म पगड़ी में हाजिर हुआ तो बिछुड़ी आत्मा को आखिरी नमन किया।

