![]()
चंडीगढ़ बुधवार 4 मार्च 2026 अनिल शारदा पंकज राजपूत— सथानीय -सेक्टर-21ए में एक कोठी बेचे जाने के नाम पर कई लाखों रुपए की ठगबाजी का मामला सामने आया है। यह ठग बाजी शहर के नामी डॉक्टर सुभाष चन्द्र खटाना के साथ पेश आई है। मिली जानकारी अनुसार सेक्टर-21ए में एक कोठी बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी के आरोपों में सेक्टर-19 थाना पुलिस ने कथित ठगबाज विकास बिबरा, उसकी धर्म पत्नी इंदरप्रीत बिबरा उर्फ रोजी और हरमोहिंदर सिंह विर्क के विरुद्ध मुकदमा रजिस्टर किया है। शिकायतकर्ता सेक्टर-28 वासी डॉ सुभाष चंदर खटाना ने कहा कि 2024 में प्रॉपर्टी डीलर के जरिए 4.70 करोड़ रुपए में सौदा फाइनल हुआ था। उक्त आरोपियों ने खुद को ही आनर /मालिक बताते हुए सुप्रीम कोर्ट डिक्री व एग्रीमेंट की फोटो कॉपी दिखाईं। पीड़ित खरीदकर ने 2 लाख रुपए नकद, 5 लाख रुपए आरटीजीएस और 18 लाख रुपए का चेक दिया। और अगले तीन महीने में रजिस्ट्री का वादा किया गया। लेकिन ना तो रजिस्ट्री करवाई गई और ना ही अमाउंट वापस डाक्टर खटाना को दी गई। पुलिस इस मामले की बड़ी गहराई से और हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

