![]()
चंडीगढ़/पंचकूला- 24/12/2025 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति—*सनशाइन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आनलाइन विश्व साड़ी दिवस-2025* *ग्लोबल मंच पर भारतीय साड़ी की गौरवमयी गरिमा* प्रतियोगिता सपन्न । इस बाबत दूरभाष पर अधिक जानकारी देते हुए आयोजिका रेखा हिसार ने अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रभारी को बताया कि सनशाइन ऑफ़ इंडिया द्वारा विश्व साड़ी दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम लगातार पाँच दिनों तक चला। जिसमें देश के साथ-साथ विदेशों में रहने वाली महिलाओं को भी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। इस विशेष आयोजन का नेतृत्व सनशाइन ऑफ़ इंडिया की संस्थापिका श्रीमती रेखा हिसार ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बेस्ट फोटो का खिताब लिटरेरी जनरल सरिता कुमार एवं अमृता जायसवाल (हरियाणा) को प्रदान किया गया। वहीं साड़ी क्वीन 2025 का सम्मान भूमिका शर्मा (मध्य प्रदेश), भारती वर्मा (चंडीगढ़) तथा गीता कपूर (उत्तर प्रदेश) को मिला। इसके अतिरिक्त, देश-विदेश में साड़ी की गरिमा और भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाली विदेश में रहने वाली भारतीय एवं विदेशी महिलाओं को “से सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में एम्मा टोरेस (स्पेन), डॉ. प्रीति काचरू (स्विट्ज़रलैंड) एवं प्राधान्य पुणेकर लंदन यूनाइटेड किंगडम, वेनेस्सा जैकलिन फर्नांडीज, रीना बिंदल सिंगापुर कंचन जैन कनाडा सीमा सील मेलबोर्न , राजश्री जैन, भारत को साड़ी आइकॉन अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पूरी तरह ऑनलाइन था।इस कार्यक्रम का उद्देश्य साड़ी को केवल परिधान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, गरिमा और नारी शक्ति का वैश्विक प्रतीक के रूप में स्थापित करना रहा, जिसे प्रतिभागियों और दर्शकों से व्यापक सराहना प्राप्त हुई। वैश्विक स्तर पर साड़ी परिधान की उक्त गरिमामय प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग लेने वाली सभी प्रतियोगियों का इस इवेंट को लेकर कैसा नकारात्मक या सकारात्मक अनुभव रहा, जानने के लिए उनके साथ संपर्क साधना और उनके अनुभव जानना अनुपलब्ध रहा।।। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाने पर अपनी बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।।


