![]()
*चंडीगढ़ की सियासत पर बरसे महंत मनोज शर्मा**🚨 *“चंडीगढ़ की गंदी राजनीति ने शहर को नर्क बना दिया” – महंत मनोज शर्मा*❌ *जर्जर इमारतें, 🚧 सड़कों पर बेरोजगार, 🏚️ सरकारी जमीनों पर कब्जे,👊 गुंडागर्दी, 🔫 गैंगस्टर, 💉 नशा, 🐄 गोमांस का व्यापार…**“कई सालों से आवाज उठा रहा हूं, लेकिन शासन-प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी”*
चंडीगढ़ 18/8/2025- आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति—– हिंदू हृदय सम्राट महंत मनोज शर्मा ने चंडीगढ़ की राजनीति पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि “चंडीगढ़ की गंदी राजनीति ने इस पवित्र शहर को नर्क बना दिया है।”महंत मनोज शर्मा ने सवाल उठाया कि चंडीगढ़ की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। जगह-जगह जर्जर इमारतें किसी बड़े हादसे को दावत दे रही हैं, सड़कों पर बेरोजगार युवा भटक रहे हैं, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर झुग्गी-झोपड़ियां खड़ी की जा रही हैं। गुंडागर्दी, गैंगस्टरों का आतंक, नशे का कारोबार, चोरियां और यहां तक कि गोमांस का धंधा भी तेजी से फल-फूल रहा है। महंत मनोज शर्मा ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि इस विषय पर वह कई वर्षों से आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन “शासन और प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।”महंत मनोज शर्मा ने तंज कसते हुए सवाल किया—❓ आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?❓ किसका है डर?❓ कौन है जो सच्चाई को दबा रहा है? उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और सत्ताधारी राजनीति ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो चंडीगढ़ का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। महंत मनोज शर्मा ने तीखे तेवरों से नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन पर हमला बोला। उन्होंने कानून व्यवस्था की बिगड़ने पर भी चिंता जताई। साथ ही उन्होंने मनी माजरा सेक्टर 13 के पुलिस थाना प्रभारी पर अमन चैन शांति काम करने के प्रति विश्वास जताया है।


