![]()
चंडीगढ़ 01.08.25 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— स्थानीय सांस्कृतिक विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर के कवि व लेखक डॉ. अनीश गर्ग को चंड़ीगढ़ साहित्य अकादमी का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया। डॉ. अनीश गर्ग को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की तरफ से बेस्ट बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिल चुका है। डॉ. अनीश गर्ग शहर की विभिन्न संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्तमान में संस्कार भारती, चंडीगढ़ के साहित्य विधा प्रमुख, चंडीगढ़ की रेसिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन क्राफेड के महासचिव, योगासन भारत, चंडीगढ़ के उप प्रधान हैं। खादी सेवा संघ, जालंधर के ट्रस्टी भी हैं। इनके अलावा डॉ अनीश नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी और एस्टेट ऑफिस की नीड बेस कमेटी (साऊथ) में भी मनोनीत सदस्य हैं। डॉ अनीश गर्ग को इस उपलब्धि पर अल्फा न्यूज़ इंडिया की ओर से स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए डॉ अनीश गर्ग के उज्जवल भविष्य की कामना की है।।


