सुरेश कुमार चुना सर्व सम्मति से जीएमसीएच वार्ड अटेंडेड यूनियन प्रधान

Loading

चंडीगढ़ 29.7.2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति—-जीएमसीएच सेक्टर 32 अस्पताल में जीएमसीएच सेक्टर 32 कॉन्ट्रैक्टर्स वर्कर्स यूनियन (600/2010) द्वारा जनरल बॉडी मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुखविंदर सिंह द्वारा की गई बैठक में वार्ड अटेंडेड विभाग के सैकड़ो वर्कों ने हिस्सा लिया मीटिंग का एजेंडा समान कार्य समान वेतन लागू करना,2025-26 डीसी रेट बढ़ोतरी एवं यूनियन प्रधान पद के खत्म हुए कार्यकाल संबंधित चर्चा करना था। बैठक में पहुंचे सैकड़ो वर्कों ने सर्व समिति से यूनियन प्रधान पद के लिए सुरेश कुमार को चुना और सुरेश कुमार द्वारा बैठक में पहुंचे सैकड़ो वर्कों का धन्यवाद किया और प्रधान पद के लिए चुने जाने पर वर्कों को पूरा आश्वासन दिया कि वह वर्कर हित में ईमानदारी से कार्य करेंगे और जल्द बाकी यूनियन बॉडी का गठन करेंगे इसके साथ ही बैठक में पहुंचे सैकड़ो वार्ड अटेंडेड वर्कों एवं प्रधान सुरेश कुमार द्वारा 6 अगस्त को डीसी रेट बढ़ोतरी के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी द्वारा किए जाने वाले डीसी ऑफिस घेराव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर सहमति जताई और समान कार्य समान वेतन के लिए जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी के साथ मिलकर संघर्ष को और तेज करने का भरोसा दिलाया। आज की बैठक में ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से प्रधान सुखबीर सिंह भी शामिल हुए और नवनियुक्त प्रधान सुरेश कुमार को बधाई दी और साथ ही वर्कों को बधाई दी कि उन्होंने एक नेक और ईमानदार इंसान को प्रधान पद के लिए चुना और भरोसा दिलाया कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी वार्ड अटेंडेड वर्कों के हर मुद्दे पर लड़ाई में उनके साथ देगी।आज की बैठक में पैरामेडिकल स्टाफ यूनियन प्रधान किरण, कैटरिंग वर्कों यूनियन प्रधान गोपाल एवं अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

643564

+

Visitors