![]()
चंडीगढ़/ गाजियाबाद 21 जून 25 आर विक्रमा शर्मा/ अनिल शारदा/ दिलीप शुक्ला — उत्तरप्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है।कृषि प्रधान राज्य है. और यह भगवान श्री राम जी की जन्म और धर्म-कर्म की पावन स्थली है। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बहुत अच्छी खुशखबरी है कि अब किसानों के साथ ही स्थानीय जनता व प्रदेश के भाग्य खुलेंगे। अगर यह खोज पूरी तरह सच साबित हो रही है तो देश भी ईंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता अर्जित करेगा। राजस्व में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया पर वायरल एक न्यूज़ के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िला में कच्चे तेल का एक विशाल भंडार मिला है। यह तकरीबन 300 किलोमीटर विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है। इससे किसानों को आर्थिक लाभ होने की पुरी उम्मीद है। साथ ही भारत की ईंधन आत्मनिर्भरता को भी मजबूत बनाएगा। यूपी की जनता बहुत ही मेहनती और भगवान में आस्था रखने वाली जनता है। तो भगवान श्रीराम जी इस मनोरथ को सफल करें। जिससे लोगों व प्रांत सहित देश की खुशहाली बढ़ेगी।


