![]()
चंडीगढ़ 01.06.2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—-भारतीय पर्यावरण सोसायटी अब भारतीय एकता मंच के सहयोग से तथा चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति यूटी चंडीगढ़ के सहयोग से 4 जून को सेक्टर 7 मार्केट में शाम 4 बजे से विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्लास्टिक प्रदूषण पर जागरूकता रैली आयोजित कर रही है। सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों के साथ रैली में शामिल हों। सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। विषय पर तख्तियां लेकर आएं। सर्वश्रेष्ठ स्लोगन को भी पुरस्कृत किया जाएगा। भाग लेने के इच्छुकों से अनुरोध है कि वे एन के झिंगन जी के मोबाइल नं 9417004937 पर जलपान आदि की आवश्यक व्यवस्था की जा सके के लिए समय रहते अवगत करवायें। उक्त रैली सम्बंधित कोई भी जानकारी अल्फा न्यूज़ इंडिया के मुख्य नंबर 9872 886 540 पर भी 24 x7 ले सकते हैं। भारतीय एकता मंच के फाउंडर और कन्वीनर नरेंद्र जैतक ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को बताया कि एनके झिंगन जी जाने-माने पर्यावरण हितैषी और अनुभवी हैं। उनके मार्गदर्शन में भारतीय एकता मंच के सदस्य और बच्चे बहुत कुछ सीखेंगे। और जिंदगी में पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।।


