23 नवंबर 25 को न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई होंगे सेवानिवृत्त

Loading

चंडीगढ़-दिल्ली 01.06.2025 आरके विक्रमा शर्मा सुमन वेदवान —- दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के प्रथम बौद्ध मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने बतौर चीफ जस्टिस आफ इंडिया की शपथ ली थी। न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (चीफ़ जस्टिस आफ इंडिया) के रूप में शपथ ली। वे देश के पहले बौद्ध और अनुसूचित जाति से दूसरे व्यक्ति, जिन्हें सर्वोच्च न्यायिक पद प्राप्त हुआ है। उनका कार्यकाल 23 नवंबर 2025 तक रहेगा। विदित हो कि महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे गवई 2019 से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश हैं। वे अनुच्छेद 370, चुनावी बॉन्ड, नोटबंदी और तीस्ता सीतलवाड़ जैसे अहम मामलों में फैसलों का हिस्सा रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति को न्यायपालिका में समावेश और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भारत देश को गंवई जी से आशातीत फैसलों की प्रतीक्षा है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

500914

+

Visitors