विधानसभा चुनाव के बीच गुरमीत राम रहीम ने मांगी 20 दिन की पैरोल

Loading

चंड़ीगढ़ पंचकुला हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा प्रस्तुति—हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच राम रहीम ने फिर 20 दिन की पैरोल मांग कर सब को हैरत में डाल दिया है. महज 20 साल की मिली सजा में 10 बार बाहर आ चुका है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच गुरमीत राम रहीम ने मांगी 20 दिन की पैरोल और मजेदार बात है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, अब इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल की मांग की है। इससे पहले उन्हें 13 अगस्त को 21 दिन की छुट्टी पर रिहा किया गया था। वह फिलहाल 2 सितंबर को रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। सिरसा डेरा के प्रवक्ता ने बताया कि राम रहीम एक कैलेंडर वर्ष में 91 दिनों की अस्थायी रिहाई के हकदार हैं। उन्होंने पहले 50 दिन की पैरोल और 21 दिन की फरलो ली है। इसलिए उन्हें अब 20 दिन की पैरोल लेने का हक है, क्योंकि साल समाप्त होने वाला है और अगर वह नहीं लेते हैं, तो यह समय समाप्त हो जाएगा।20 साल की काट रहा सजा, 10 बार बाहर आ चुका है आपको बता दें कि 2017 में 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से डेरा प्रमुख 10 बार पैरोल या छुट्टी पर जेल से बाहर आ चुके हैं। इस दौरान वह 255 दिन यानी कि करीब आठ महीने से ज्यादा समय जेल से बाहर बिता चुके हैं। उनकी कई पैरोल और छुट्टी की टाइमिंग हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनावों के साथ मेल खाती हैं।गुरमीत को कब-कब मिली पैरोल या फरलो….- 24 अक्टूबर 2020: राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल मिली।- 21 मई 2021: मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल दी गई।- 7 फरवरी 2022: परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली।- जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली. यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया।- 14 अक्टूबर 2022: राम रहीम को 40 दिन की लिए पैरोल दी गई। वो बागपत आश्रम में रहा और इस दौरान म्यूजिक वीडियो भी जारी किए।- 21 जनवरी 2023: छठीं बार 40 दिन की पैरोल मिली. वो शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के जेल से बाहर आया।- 20 जुलाई 2023: सातवीं बार 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया।- 21 नवंबर 2023: राम रहीम को 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया।- 19 जनवरी 2024: 50 दिनों के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया। ये वो समय था, जब लोकसभा चुनाव करीब आ गए थे।- 13 अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो को हाईकोर्ट ने मंजूरी दी। अब कहा जा रहा है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव और यूपी में उपचुनाव नजदीक हैं. बाबा की चमत्कारी शक्तियों का जादू सिर चढ़कर बोलता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108849

+

Visitors