![]()

चंडीगढ़ 29 जून आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा मिट्ठू — चंडीगढ़ के रईसों की लाइफ में शानशौकत में इजाफा करने वाला चंडीगढ़ किसी इंट्रोडक्शन का मोहताज नहीं है। चंडीगढ़ के बासिंदो के अलावा दूर दराज के इलाकों के लोग नेता ब्यूरोक्रेट्स बिजनेसमैन बुद्धिजीवी स्पोर्ट्स पर्सन आर्मी डॉक्टर एडवोकेट पुलिस अधिकारी हर कोई चंडीगढ़ क्लब का मेंबर होना चाहता है क्योंकि इसमें मिलने वाली रियायती सुविधाओं का कोई तोड़ नहीं है।

चंडीगढ़ क्लब के चिलंबित चुनाव आगामी नवंबर माह की 16 तारीख को होंगे। यह घोषणा सुनते ही क्लब के पदाधिकारी और मेंबर्स में खुशी की लहर है। चंडीगढ़ क्लब का इलेक्शन भी अपनी खास पहचान रखता है।

