मनीश तिवारी के हक में कांग्रेसी मल्लिकार्जुन खड़गे खूब गरजे

Loading

चंडीगढ़- 21 मई बीरबल शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति— लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 1 जून को वोटिंग होनी है। जहां इससे पहले यहां नेताओं ने अपनी फील्डिंग तेज कर दी है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ आदित्य नाथ योगी जी ने भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी संजय टंडन के पक्ष में हुंकार भरी। आज मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चंडीगढ़ पहुंचे और यहां प्रेस वार्ता की। इस दौरान खड़गे ने अपनी पार्टी के वादों का जिक्र करते हुए हरियाणा की डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला। इसके साथ ही खड़गे ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतरे पार्टी के उम्मीदवार मनीष तिवारी को लेकर भी बातचीत की।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मनीष तिवारी 40 साल से कोशिश करके-करके अब जाके पहली बार चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी इच्छा शुरू से यहां से लड़ने की रही है लेकिन पहले ये हो न सका। मगर इस बार उनकी इच्छा पूरी हो गई है। खड़गे ने कहा कि, हमारे पास और कई काबिल नेता चंडीगढ़ से लड़ने के लिए थे लेकिन हमने सोचा कि इस बार मनीष तिवारी को ही मौका दिया जाए। उन्हें ही यहां से चुनाव लड़ाया जाये। चंडीगढ़ की जनता और दूसरे विपक्षी नेता मनीष तिवारी से जानना चाहते हैं कि वह जहां से एक बार चुनाव लड़ते हैं वहां से दोबारा चुनाव लड़ने की बजाय दूसरे लोकसभा चुनाव क्षेत्र की ओर भाग जाते हैं। और जब चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं तो एक मर्तबा भी पिछले लोकसभा चुनाव क्षेत्र में करवाईं गए कार्यों की बखानी क्यों नहीं करते हैं।। और चंडीगढ़ के लिए उनके पास किस प्रकार की प्लानिंग है। इसके बारे में आज तक एक बार भी उन्होंने भूले से अपनी आज तक की राजनीतिक कैरियर में उपलब्धियां को लोगों से शेयर किया ही नहीं है। चंडीगढ़ वासी यह भी जानना चाहते हैं कि मनीष तिवारी आखिर चंडीगढ़ से ही लोकसभा चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93610

+

Visitors